बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर सुरक्षा की पहली पक्ति है| वन _ टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन लेनदेन अलर्ट और नेट बैंकिंग एक्सेस सभी इस नंबर पर निर्भर करते हैं| यदि आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आपने नया नंबर लिया है| तो बैंक अकाउंट नंबर अपडेट करना आवश्यक है और यह बताता है कि बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर कैसे बदले और मोबाइल नंबर बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बैंकिंग सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं इसे अपडेट न रखने से ये समस्या हो सकती हैं :.
- ओटीपी न मिलने से नेट बैंकिंग, यूपीआई और कार्ड लेनदेन अटक सकते है
- लेनदेन अलर्ट न मिलने से धोखाधड़ी का खतरा बढ़ सकता है
- मोबाइल बैंकिंग ऐप और नेट बैंकिंग का एक्सप्रेस बाधित हो सकता है
- आरबीआई के केवाईसी नियमों के अनुपालन में कमी हो सकती है
मोबाइल नंबर बदलने के बाद उसे तुरंत बैंक में अपडेट करना सुरक्षित कम है
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर बदलने के तरीके
बैंक चार तरीकों से मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देते हैं हर विकल्प की अपनी समय सीमा है:
- नेट बैंकिंग – सबसे तेज और सुविधाजनक तरीका है| ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट बैंक के माध्यम से कुछ घंटों से लेकर अगले कार्यदिवस तक अपडेट हो सकता हैं
- मोबाइल बैंकिंग ऐप – बैंक के आधिकारिक ऐप से घर बैठे अपडेट संभव, ओटीपी से प्रमाणीकरण
- बैंक शाखा – पुराना नंबर उपलब्ध न होने पर विकल्प 2 से 3 दिन लग सकते हैं
- एटीएम मशीन – एटीएम के माध्यम से अनुरोध दर्ज किया जाता हैं जो बाद में प्रोसेस होकर सक्रिय हों जाता है
नेट बैंकिंग के माध्यम से मोबाइल नंबर कैसे बदले
यदि आपके पास पुराना नंबर अभी भी सक्रिय है और सिम उसी फोन में है, जो ऐप से अपडेट आसानी से हो जाता है:
- बैंक का आधिकारिक मोबाइल ऐप खोलें एम-पिन या बायोमेट्रिक से लॉगिन करे|
- प्रोफाइल ‘या’ माय अकाउंट सेक्शन में जाएं|
- एडिट प्रोफाइल या चेंज मोबाइल नंबर विकल्प चुने |
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
- डिवाइस वेरिफिकेशन के लिए सिस्टम आपके नंबर से एक मैसेज भेजेगा
- ओटीपी सत्यापन पूरा करें
- अपडेट की पुष्टि प्राप्त करें
एटीएम से मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें
कुछ बैंक एटीएम के माध्यम से भी मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देते हैं:
- अपने बैंक के नजदीकी एटीएम पर जाएं कार्ड स्वाइप करें|
- अपना पिन दर्ज करें|
- मेनू में रजिस्ट्रेशन या सर्विसेज विकल्प चुने|
- मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें|
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और पुष्टि करें|
- आपके नंबर पर एक रेफ़रेस नंबर आएगा जिसे निर्देशानुसार सत्यापित करें|
सभी बैंकों में प्रक्रिया अलग-अलग होती हैं
बैंक शाखा मेंजाकर मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया
यह तरीका तब उपयोगी है जब पुराना नंबर बंद हो चुका हो या ऑनलाइन अपडेट में समस्या हो:
- अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं |
- बैंक से मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म प्राप्त करें|
- नाम खाता नंबर और नया मोबाइल नंबर स्पष्ट अक्षरों में भरे|
- आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें|
- हस्ताक्षरित फॉर्म बैंक अधिकारी को जमा कराए|
- आधिकारिक हस्ताक्षर और बायोमेट्रिक का सत्यापन करेगा|
- 2 से 3 दिन में नए नंबर की पुष्टि प्राप्त होगी|
शाखा में आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड पैनकार्ड बैंक पासबुक और स्वयं आए
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या मैं बिना बैक जाएं मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदल सकता हूं ?
हा यदि पुराना नंबर सक्रिय है तो नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से ऑनलाइन अपडेट संभव है पुराना नंबर बंद होने पर एटीएम या बैंक शाखा जाकर अवश्य करें|
2. मोबाइल नंबर बदलने में कितना समय लगता है ?
नेट बैंकिंग से कुछ घंटे , मोबाइल ऐप से कुछ ही समय में और एटीएम या बैंकशाखा के माध्यम से 2 से 3 दिन लग सकते हैं
3. क्या मोबाइल नंबर बदलने से डेबिट /क्रेडिट कार्ड पर असर पड़ेगा ?
बैंक खाता में नंबर अपडेट होने के बाद ओटीपी नए नंबर पर जाएगा , जिससे कार्ड लेनदेन में संबंध बना रहेगा|और कार्ड नंबर नहीं बदलता |
4. यदि पुराना नंबर उपलब्ध नहीं हो तो क्या करें ?
ऐसी स्थिति में एटीएम पर जाकर कार्ड के जरिए पंजीकरण करें या बैंक शाखा जाना अनिवार्य है आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर जाएं |बैंक अधिकारी सत्यापन के बाद नंबर बदल देंगे|
5. क्या मोबाइल नंबर अपडेट करने का कोई शुल्क तरीका है ?
अधिकांश बैंक मोबाइल नंबर अपडेट पर कोई शुल्क नहीं लेते यह एक निशुल्क सेवा है हालांकि कुछ शाखा भौतिक आवेदन पर मामूली प्रशासनिक शुल्क ले सकते है|
6. क्या सभी बैंक ऑनलाइन नंबर अपडेट की सुविधा देते हैं ?
अधिकांश प्रमुख बैंक नेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से सुविधा देते है| कुछ छोटे सहकारी बैंकों मेंअभी भी बैंक शाखा जाना आवश्यक हो सकता है |
7. नया नंबर कब से चालू होगा ?
ऑनलाइन अपडेट के बाद कुछ घंटों मैं एटीएम और या शाखा अपडेट के बाद 2 से 3 दिन में नया नंबर पूरे तरीके से सक्रिय हो जाता है
Share other Friends